Skip to content

HP Exam Adda

where you get everythingg!

Menu
  • Home
  • HP GK
  • Previous Year Paper
    • Mock Test
  • Quizzes
  • Blog
  • About Us
    • Privacy Policy
    • Contact Us
    • Terms & Conditions
    • Disclaimer
Menu
Govt Jobs in Himachal Pradesh

Election के बाद कौन-कौन सी भर्तियाँ होंगी ? – HP Govt Jobs

Posted on June 7, 2024 by Admin

भारत में लोकसभा चुनाव 1 जून को समाप्त हो चुके हैं। 4 जून को चुनावों के नतीजे आने के बाद अब भारत को एक नई सरकार मिलने जा रही है। हालाँकि चुनावों में किसी भी राजनीतिक पार्टी को प्रत्यक्ष बहुमत नहीं मिला है तो गठबंधन की ही सरकार हमें अगले लोकसभा चुनावों तक देखने को मिल सकती है। जैसा की आपको मालूम ही है कि भारत के चुनाव आयोग के लोकसभा चुनावों कि अधिसूचना जारी करते ही आदर्श आचार संहिता पूरे देश में लागू हो जाती है।

आदर्श आचार संहिता लागू होते ही राज्यों की सरकारों व केंद्र की सरकार पर कुछ पाबंदियां लग जाती हैं ताकि वह नई नीतियाँ बनाकर मतदातों को लुभा न सकें। उन पाबंदियों में से नई भर्तियों पर रोक एक है। आदर्श आचार संहिता के समय सरकार किसी नई भर्ती की घोषणा नहीं कर सकती है फिर चाहे वो राज्य सरकार हो या केंद्र सरकार। लेकिन अब जब आचार संहिता समाप्त हो चुकी है तो हिमाचल प्रदेश सरकार अपने विभिन्न विभागों में रिक्त पदों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नोटिस जारी कर सकती है।

हिमाचल प्रदेश सरकार पिछले एक वर्ष में बेरोजगार अभियार्थियों के लिए सरकारी नौकरी के लिए कोई प्रतियोगी परीक्षा नहीं करवा पाई है जबकि हिमाचल प्रदेश सरकार के कई विभागों में कई पद रिक्त पड़े हैं। इन्ही बातों को ध्यान में रखते हुए हमें लगता आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी के लिए कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अभियार्थियों द्वारा आवेदन मांगे जाएंगे।

Upcoming HP Govt. Jobs Recruitment

1.) HPAS और HP Allied भर्ती परीक्षा 

हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) व हिमाचल प्रदेश Allied Services भर्तियों के ऑनलाइन आवेदन भरे जा चुकें है। HPAS Pre. Exam की प्रारंभिक परीक्षा 30 जून 2024 को होनी है। हिमाचल प्रदेश Allied Services एग्जाम की परीक्षा अगस्त या सितम्बर माह में हो सकती है। यह वार्षिक भर्ती परीक्षाएं है जो लगभग हर साल होती है। पदों की संख्या हर वर्ष भिन्न हो सकती हैं। HP Allied Services भर्ती में हमें अनियमितता देखने हो मिल सकती है, कई बार ये परीक्षा हर वर्ष नहीं होती।

2.) हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती (HP Patwari Recruitment) 

हिमाचल प्रदेश पटवारी भर्ती आखिरी बार वर्ष 2019 में हुई थी। इस साल काफी अच्छी संभावना है कि हिमाचल प्रदेश सरकार HP पटवारी भर्ती परीक्षा होगी। अगर आप हिमाचल प्रदेश पटवारी परीक्षा की तयारी कर रहे हैं तो संयम बनाये रखे व तैयारी में जुटे रहे हो सकता है कि इस साल के अंत तक आप हिमाचल प्रदेश पटवारी परीक्षा में बैठें हो।

हिमाचल प्रदेश पटवारी परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र

1.) HP Patwari Question Paper :- 2015

2.) HP Patwari Question Paper 2019 :- English Section

3.) HP Patwari Previous Year Question Paper :- English Section (2013)


3.) हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (HP Police Constable Recruitment)

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नियमों में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा कुछ बदलाव किये गए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस परीक्षा के नियम जब लागू हो जाएंगे जो जल्द ही लागू होंगे, उसके बाद हमें इस साल हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती भी देखने को मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती लगभग हर वर्ष होती है। हालाँकि आखिरी बार हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2022 में हुई थी। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती की लिखित परीक्षा 2022 में परीक्षा में धांदलेबाजी दो के कारण दो बार हुई थी। अगर आप का भी सपना है कि आप हिमाचल प्रदेश पुलिस में कार्यरत हो तो आपको अपनी तैयारी जारी रखनी होगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कि तैयारी कैसे करें इस विषय पर हम एक व्याख्यायित लेख जल्द ही आपको इसी वेबसाइट पर प्रदान करेंगे।

हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र

1.) HP Police Constable Question Paper :- 2022

2.) HP Police Constable Question Paper :- 3 July 2022


4.) हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती (HP Forest Guard Recruitment)

हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती भी आपको इस वर्ष देखने को मिल सकती है, आखिरी बार हिमचाल प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड के पद 2021 कि भर्ती से भरे गए थे। हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा कि तैयारी व हिमाचल प्रदेश पटवारी परीक्षा तथा हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा कि तैयारी में आपको बहुत बदलाव नहीं करने पड़ेंगे, जो अभियार्थी गणित, रीजनिंग, हिंदी, इंग्लिश व सामान्य ज्ञान में अच्छी पकड़ रखता है वह इन सभी परीक्षाओं को पास कर सकता है।

हिमाचल प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड प्रश्न पत्र

1.) HP Forest Guard Question Paper:- 2019

2.) HP Forest Guard Question Paper-2021


इतना ही नहीं सरकार के विभिन्न-विभिन्न विभाग अपनी भर्तियां समय समय पर अपनी प्रशासनिक आवश्यकताओं अनुसार करवाते हैं। इस लेख में तो हमने केवल उन भर्तियों का जिक्र किया जो अच्छी संख्या में सरकारी नौकरी के पद भर्ती हैं, इसके अलावा समय समय पर JOA IT (Accounts), JOA IT (Office), HRTC (Driver), Jr. Scale Stenographer, HRTC (Conductor), Clerk, इत्यादि के पदों पर कुछ कुछ भर्तियां साल भर चली रहती है ।

धैर्यपूर्वक तैयारी करते रहिए और आप भी हिमाचल प्रदेश सरकार के किसी न किसी विभाग में एक अच्छे पद पर जल्द ही अपने आप को कार्य करते पाएंगे।

Read More :- 

1.) HP High Court Clerk Mains Question Paper :- 2024

2.) HP Vidhan Sabha JOA IT Question Paper :- 10 May 2024

3.) Important Questions on Mahatma Gandhi :- GK Quiz

4.) HP Allied Services Paper 2018 :- Static HP GK Questions

5.) Puzzles Asked in HPAS CSAT 2023 Paper

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent Posts

  • मुहावरे व् लोकोक्तियाँ asked in HP Competitive Exams
  • Important Books and Authors for Competitive Exams
  • मुहावरे व लोकोक्तियाँ For Competitive Exams
  • Important Days of the Year -HP Police Constable Crash Course
  • 100+ One Liner HP GK Questions

"The expert at anything was once a beginner."

Helen Hayes

Categories

  • Blog
  • English
  • General Knowledge
  • Hindi
  • HP GK
  • Mock Test
  • Previous Year Question Paper
  • Quiz
  • Reasoning

Archives

  • February 2025
  • January 2025
  • December 2024
  • October 2024
  • July 2024
  • June 2024
  • May 2024
  • April 2024
  • March 2024
  • Facebook
  • Instagram
  • Telegram
  • YouTube
  • Twitter

free website hit counter

DMCA.com Protection Status

  • मुहावरे व् लोकोक्तियाँ asked in HP Competitive Exams
  • Important Books and Authors for Competitive Exams
  • मुहावरे व लोकोक्तियाँ For Competitive Exams
  • Important Days of the Year -HP Police Constable Crash Course
  • 100+ One Liner HP GK Questions
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions

Education icons created by juicy_fish - Flaticon

© 2025 HP Exam Adda | Powered by Minimalist Blog WordPress Theme